Goa Zilla Panchayat Election Results: देश के गोवा में जिला पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम सोमवार 22 दिसंबर को आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। तो वहीं, कांग्रेस की ताबड़ तोड़ हार हुई है। 50 सीटों के लिए हुए गोवा जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 में से 30 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों में रह गई है। गोवा में भाजपा को मिली इस जीत पर पीएम मोदी भी गदगद हैं। पीएम मोदी ने भाजपा को इस जीत के लिए बधाई और शुभकामनायें दी है।

पीएम मोदी ने कहा –
गोवा में भाजपा को मिली जीत पर पीएम मोदी ने कहा- “गोवा सुशासन के साथ खड़ा है। गोवा प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। मैं जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (एनडीए) परिवार को मजबूत समर्थन का आशीर्वाद देने के लिए गोवा की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं। इससे गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और ताकत मिलेगी। हम इस अद्भुत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे मेहनती एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह परिणाम मिला है।”

गोवा जिला पंचायत चुनाव के परिणाम

कुल सीटें: 50/50

  • बीजेपी: 30
  • कांग्रेस: ​​8
  • निर्दलीय: 5
  • एमजीपी: 2
  • आप: 2
  • आरजीपी: 2
  • जीएफपी: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *