Gold Price Today: सोने की तुलना में चांदी में और भी अधिक भाग रही है. चांदी की कीमत एक ही दिन में ₹7,660 प्रति किलो उछलकर ₹2,07,727 पर पहुंच गई है जो कि निवेशकों के लिए भी चौका देने वाला है
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार यानि 22 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों में ही उछाल दर्ज किया गया है. सोने का दाम 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पंहुची।
सोने की कीमतों ने दिखाया अपना दम
24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत में ₹2,191 की बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह ₹1,33,970 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी ऊंचाई पर हैं-
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,22,717 (पुराना भाव: ₹1,20,709)
- 18 कैरेट गोल्ड: ₹1,00,478 (पुराना भाव: ₹98,834)
चांदी का तो अलग ही जलवा दिखा
सोने के मुकाबले चांदी में और भी अधिक तेजी देखी गई है. चांदी की कीमत एक ही दिन में ₹7,660 प्रति किलो उछलकर ₹2,07,727 पर पंहुची.

[…] […]