Ursid Meteor Shower
Ursid Meteor Shower (representative image credit: Haitong Yu via Getty Images)

कब दिखाई देगी Ursid Meteor Shower?

Ursid उल्का बौछार 17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगी।
हालांकि इसका सबसे बेहतरीन नजारा 21 दिसंबर की रात से 22 दिसंबर की सुबह के बीच देखने को मिल सकता है, जब यह अपने पीक पर होगी।

कहां से आते दिखेंगे टूटते तारे?

यह उल्का बौछार Ursa Minor तारामंडल की दिशा से आती दिखाई देती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह उल्काएं कॉमेट 8P/Tuttle द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण बनती हैं, जिनसे पृथ्वी गुजरती है।

इसे देखने का सबसे सही समय क्या है ?

विशेषज्ञों के अनुसार

  • देर रात से लेकर सुबह तड़के तक का समय सबसे बेहतर माना जाता है।
  • इस खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत नहीं है, इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है।

भारत में दिखेगा या नहीं?

Ursid उल्का बौछार मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध में ज्यादा साफ दिखाई देती है। भारत में भी, खासकर कम रोशनी वाले इलाकों में, इसका अच्छा नजारा देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *