
आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बिना नाश्ता किये आफिस या काम पर जाना मानों एक आम बात हो गई हो.,वर्तमान के ठण्ड भरे मौसम से तो कुछ लोग तो अपना समय बचाने के लिए भी अपना नाश्ता करना छोड़ देतें हैं . लेकिन हमारे शरीर पर इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं जो कि हमारे प्रतिदिन के कामो पर कई खातक नुकसान भी हो सकते हैं , तो आइये जानते है इसके बारे में –
सुबह नाश्ता न करने के नुकसान –
सुबह का नाश्ता शरीर के लिए फ्यूल का काम करता है , पूरी रात भूखे रहने के बाद ये शरीर का पहला खाना होता है.
अब जानते हैं इसके नुकसान ….
1.मेटाबॉलिज्म का धीमा होना –
अगर हम नाश्ता नही करते तो ऊर्जा बचाने के लिए शरीर कैलोरी बर्न करने की स्पीड को धीमा कर देता है। लंबे समय में यह आपके मेटाबॉलिज्म को सुस्त बना देता है.
2.वजन बढ़ने की संभावना –
ये बात सुनने में तो काफी अजीब लगती है, लेकिन ये सच है ,दरअसल जब हम सुबह का नाश्ता स्किप करतें हैं तो दोपहर को हम ज्यादा भूख लगने के कारण जरुरत से ज्यादा खा लेतें हैं जिससे हमारे शरीर का मोटापा बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है.
3. शरीर में ऊर्जा की कमी और थकान –
खाना हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का प्रमुख सोर्स होता है , ये हमारे शरीर को ग्लूकोज देता है ,नाश्ता न करने से शरीर में थकान, कमजोरी और चक्कर आने तक के हालात बन सकते हैं.
4. एसिडिटी और पेट की समस्या आना
पूरी रात पेट में एसिड बनता है, सुबह नाश्ता न करने से ये हमारे पेट की दीवारों को नुकसान पंहुचाता है, जिससे एसिडिटी और पेट की समस्याएं घेर सकतीं हैं.
अब जान लेते हैं कि बेहतर नाश्ता कैसा होना चाहिए?
healthy breakfast tips: विशेषज्ञों की मानें तो स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए सुबह उठने के बाद 2 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना बेहद जरूरी होता है। रात भर शरीर फास्टिंग की अवस्था में रहता है, ऐसे में सुबह का नाश्ता शरीर को आवश्यक ऊर्जा, पोषण और दिनभर सक्रिय रहने की ताकत देता है।
साथ ही ये जान लेना भी जरूरी है कि स्वस्थ नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर, अच्छे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स की संतुलित मात्रा होनी चाहिए। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रहने का एहसास देता है, जबकि फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ चाय-बिस्कुट या तले-भुने खाद्य पदार्थ नाश्ते का विकल्प नहीं हो सकते लेकिन फिर भी इनका इस्तेमाल आज कल नार्मल हो गया है , क्योंकि ये शरीर को तुरंत ऊर्जा तो देते हैं, लेकिन कुछ ही समय में थकान और भूख फिर से लगने लगती है। इसके विपरीत, पौष्टिक नाश्ता ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है, वजन संतुलन में मदद करता है और एकाग्रता बढ़ाता है, साथ ही और कए फायदें हैं।

स्वस्थ नाश्ते में शामिल किया जा सकता है—
- अंकुरित अनाज
- दलिया या ओट्स
- फल और सब्जियाँ
- दूध, दही या पनीर
- अंडा या मूंग-चना जैसे प्रोटीन स्रोत
विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से संतुलित नाश्ता करते हैं, उनमें मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह के नाश्ते को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जन जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार से चिकित्सकीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि अपने स्वास्थ्य, आहार या जीवनशैली से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले योग्य चिकित्सक, आहार विशेषज्ञ या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।
वेबसाइट इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी कार्य या निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
