gold price today: सोने-चांदी के दाम आज 24 दिसंबर:
लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी दोनों ही ऑलटाइम हाई पर बने हुए हैं, जिससे निवेशकों में ख़ुशी की लहर बनी हुई नज़र आ रही है, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमत में 344 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद यह ₹1,36,627 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोना ₹1,36,283 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, साफ कि सोना बढ़ा है.
वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी 7,983 रुपये महंगी होकर ₹2,18,983 प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत ₹2,11,020 प्रति किलो थी।
पिछले 10 दिनों में चांदी ₹30,703 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। 11 दिसंबर को चांदी का भाव ₹1,88,281 प्रति किलो था, जो अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है।

इस साल सोना ₹60 हजार और चांदी ₹1.33 लाख तक महंगी
- साल 2025 में अब तक सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली । आंकड़ों की माने तो , इस साल अब तक सोने की कीमत में कुल ₹60,473 की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1,36,627 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
- वहीं, चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। इस अवधि में 1 किलो चांदी ₹1,32,966 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹2,18,983 प्रति किलो हो गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी बनी हुई है।
गोल्ड में तेजी के संभावित कारणों को जान लेते हैं
डॉलर की कमजोरी
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के बाद डॉलर कमजोर हुआ है। इससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हो गई, जिसके चलते निवेशकों ने गोल्ड में खरीदारी बढ़ा दी। डॉलर कमजोर होने पर सोना आमतौर पर ज्यादा आकर्षक निवेश का विकल्प बन जाता है, इसलिए डॉलर की कमजोरी इसका एक मुख्य कारण है।
जियोपॉलिटिकल तनाव
रूस-यूक्रेन युद्ध समेत दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में निवेशक जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाकर सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।
सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी
चीन सहित कई देश अपने रिज़र्व बैंक में सोने का भंडार लगातार बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बैंक एक साल में 900 टन से ज्यादा सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इस बढ़ती मांग का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

[…] बारे में पूरा देश जानना चाहता है, सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹3 लाख के पार जाने … कहीं आप तो बिना नाश्ता किये ऑफिस […]