महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार का आज सुबह एक विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। यह हादसा तब हुआ जब चार्टर विमान मुंबई से बारामती पहुंचने के दौरान लैंडिंग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस दर्दनाक घटना में पवार सहित कुल पांच लोग की मौत की पुष्टि हुई है।

  • ajit pawar death

हादसा कैसे हुआ?

घटनास्थल के मुताबिक, सुबह लगभग 8:45 बजे लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे के पास उतरते-उतरते नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकराकर आग में लपेट गया। विमान में सवार सभी लोग – पवार, उनके एक सहायक, सुरक्षा कर्मी और दो चालक दल के सदस्य – की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान बारामती के अस्थायी एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था, जहां रनवे विजिबिलिटी कम थी और पायलट को रनवे खोजने में कठिनाई हुई, इस वजह से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक जांच जारी है।

अजित पवार कहां और क्यों जा रहे थे

अजित पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बारामती में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए इसी विमान से यात्रा कर रहे थे,बारामती उनका पुराना राजनीतिक गढ़ रहा है और उन्होंने यहीं से कई बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव जीते हैं। लोगों की माने तो उन्हे बारामती का राजा भी कहा जाता था ।

शोक और प्रतिक्रिया

इस हादसे को लेकर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं

प्रदेश के अनेक राजनीतिक नेताओं ने भी अपने मत व्यक्त किये और नुकसान को महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय बताया

कब होगा अंतिम संस्कार

बारामती में 29 जनवरी 2026 को अजीत पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे,महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिनों का शोक भी घोषित किया है।

One thought on “Ajit Pawar का दर्दनाक निधन: विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत पांच की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *