बिना कोई परीक्षा दिए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो, भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत बड़ी संख्या में पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती प्रक्रिया मे ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की खोज मे हैं और 10वीं पास हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो करना काफी आसान है, आप चाहें तो अपने फोन से भी अप्लाई कर सकतें हैं.

जरूरी तारीखें
उम्मीदवार नीचे दी गई तारीखों को ध्यान में रखकर समय पर आवेदन करें
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 30 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- करेक्शन विंडो: 17 से 18 फरवरी 2026
कौन कर सकता है अप्लाई ?
अब जान लेते है कि इस नौकरी मे कौन कौन apply कर सकते हैं
आयु सीमा
- उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- आरक्षण प्राप्त वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.
- 10वीं में गणित और अंग्रेज़ी विषय में पास होना जरूरी है,
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस सरकरी नौकरी मे कोई भी लिखित परीक्षा या इंटर व्यू नहीं होगा , सिलेक्शन का आधार दसवी मे मिले percentage के आधार पर किया जाएगा.
- मेरिट लिस्ट प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी.
- चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन ( Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा.
- दस्तावेज़ सही पाए जाने पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
- (General/OBC): ₹100
- महिला उम्मीदवार, SC/ST, दिव्यांग (PwBD) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवार: शुल्क माफ (Free)
GDS Online Apply Proccess ( Step-By-Step)
- सबसे पहले indiapost.gov.in वेबसाइट पर जाएं,
- GDS भर्ती लिंक पर क्लिक करें,
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें,
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें,
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें,
- भविष्य के लिए आवेदन की कापी को संभाल कर रखें.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को जरूरी सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भरने से आवेदन निरस्त किया जा सकता है.
यह भर्ती ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर प्रदान करती है.
