2026 winter olympics : दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक शीतकालीन ओलंपिक 2026 का आयोजन इस बार इटली में होने जा रहा है। ये खेल 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक चलने वालें हैं। सबसे खास बात ये है कि इस बार ओलंपिक दो खूबसूरत शहरों मिलान और कोर्तिना डी’एम्पेज़ो में आयोजित किए जाएंगे, इसलिए इसका नाम रखा गया है मिलानो–कोर्तिना 2026।
लगभग 20 साल बाद इटली फिर से शीतकालीन ओलंपिक (2026 winter olympics) की मेजबानी कर रहा है और साथ ही इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

जानिए कहां होंगे उद्घाटन और समापन ?
2026 winter olympics का उद्घाटन समारोह 6 फरवरी 2026 को मिलान के ऐतिहासिक सान सिरो स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं, समापन समारोह 22 फरवरी 2026 को कोर्तिना डी’एम्पेज़ो में होगा।
Read More : jyothi yarraji 100m hurdles : खिलाडी जिनके बारे में पूरा देश जानना चाहता है,
कितने खेल और स्पर्धाएं होंगी?
मिलानो–कोर्तिना ओलंपिक में लगभग 116 पदक स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जो 16 अलग-अलग खेलों में होंगी। इनमें शामिल हैं-
- अल्पाइन स्कीइंग
- स्नोबोर्डिंग
- बायथलॉन
- क्रॉस-कंट्री स्कीइंग
- आइस हॉकी
- फिगर स्केटिंग
- स्पीड स्केटिंग
- स्की जंपिंग
- ल्यूज और बॉबस्ले
खास बात ये है की इस बार एक नया खेल भी जोड़ा गया है — स्की माउंटेनियरिंग, जिसे पहली बार ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है।

कितने देश और खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?
इन खेलों में दुनिया के 90 से अधिक देशों के लगभग 2,900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, खिलाड़ी कई सालों से इस ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और कई बड़े सितारों की नजरें इस प्रतियोगिता पर टिकी हुई हैं।
आयोजकों के अनुसार, डोपिंग रोकने के लिए कड़े एंटी-डोपिंग नियम लागू किए जाएंगे ताकि मुकाबले पूरी तरह निष्पक्ष रहें।
आयोजन स्थल कहां-कहां होंगे?
ओलंपिक प्रतियोगिताएं इटली के अलग-अलग हिस्सों में होंगी
- मिलान: उद्घाटन समारोह, आइस हॉकी, फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग
- कोर्तिना डी’एम्पेज़ो: अल्पाइन स्कीइंग और स्लाइडिंग खेल
- लिविग्नो और वाल दी फिएम्मे: स्नोबोर्डिंग और नॉर्डिक स्कीइंग
इन सभी जगहों पर आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल स्टेडियम और खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
क्यों खास है मिलानो–कोर्तिना 2026?
- इटली की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने दिखाने का मौका
- पहली बार दो बड़े शहर मिलकर ओलंपिक की मेजबानी करेंगे
- नए खेलों और नई तकनीक का इस्तेमाल
- पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा
अब दुनिया की नजरें इटली पर
शीतकालीन ओलंपिक 2026 को करोड़ों लोग टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखेंगे, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) इसे आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेल भावना का संगम मान रही है।
