इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी दौड़ में एक और पड़ाव पूरा, JEE Main 2026 (सेशन-1) का रिजल्ट आज जारी हो गया है। और, इस बार 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल लाकर सीधा टॉपर लिस्ट में अपना नाम सुनहरे रंग से लिख दिया.

राजस्थान का जलवा कायम
सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान की हो रही है, टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम यहीं से निकले. मतलब कोटा की कोचिंग गलियों में फिर से मिठाइयां बंटनी तय हैं. बाकी दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के बच्चों ने भी बाजी मारी है.
13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार, और ऊपर सिर्फ 12
सोचिए ज़रा , 13 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी. इतनी भीड़ में 100 पर्सेंटाइल लाना? ये वही बात हो गई जैसे पूरे स्टेडियम में खड़े होकर आप ही की आवाज़ सबसे तेज़ सुनाई दे।
100 पर्सेंटाइल का मतलब सिर्फ अच्छे नंबर नहीं, बल्कि पूरे देश में अपने पेपर शिफ्ट में सबसे आगे होना.
अब अगला पड़ाव – JEE Advanced
जिन बच्चों ने अच्छा स्कोर किया है, उनके लिए अब अगली तैयारी JEE Advanced 2026 की है. वहीं से IIT का रास्ता खुलता है NIT, IIIT और बाकी बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए भी यही स्कोर काम आने वाला है.
जिनका नहीं आया मनचाहा रिजल्ट…
जिनका भी मनचाहा रिजल्ट नहीं आया है, उनको घबराने या निराश होने की बात नहीं है .JEE Main का सेशन-2 अभी बाकी है। एक मौका और है,खेल अभी खत्म नहीं हुआ है
