एक बार फिर सरकारी योजनाओं की पोल खुलती नजर आ रही है, उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नगारा डांग गांव में बने एक सरकारी पानी के टैंक ने जैसे ही पानी भरा गया, दीवारों में दरारें भी आ गईं और पानी रिसने लगा, स्थानीय ग्रामीणों ने इसे घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का एक नमूना बताया है, जिससे लोग नाराज़ हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सरकार के करोड़ों रुपये जाते कहां हैं।

mahoba water tank news : टंकी जल जीवन मिशन के अंतर्गत तैयार की गई थी और 2025 में इसे पूरा बताया गया था, लेकिन जब इसे पहली बार पूरी तरह भरकर टेस्टिंग की गई, तो दीवारों से पानी बहने लगा और यह फटने की कगार पर पहुंच गई।,ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया.
विधायक बृजभूषण राजपूत की शिकायत
इससे पहले भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने महोबा में जल जीवन मिशन परियोजनाओं और नल योजना में हो रही लापरवाही को लेकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिकायत भी की थी, उस दौरान उन्होंने कई समस्याओं पर सीधा विरोध जताया था, जिसमें खराब सड़कों और पानी की सप्लाई की कमी भी शामिल थी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस टंकी के सबसे पहले भरते ही लीक होना यही दिखाता है कि निर्माण में गुणवत्ता एवं मानकों का पालन नहीं हुआ, उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुनर्निर्माण की मांग भी की है.
प्रशासन का पक्ष
mahoba water tank news :हालांकि अधिकारियों का कहना है कि टंकी में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं थी और जो पानी बह रहा है वह ओवरफ्लो की वजह से है, माने की पानी अधिक भरने पर रिस रहा है, उन्होंने इस पर तकनीकी जांच भी होने का दावा किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक टेस्टिंग के दौरान ही टंकी फट सकती है, तो रोज मर्आरा की पूर्ति में इसका क्या क्या हाल होगा, यही कारण है कि लोग अब जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए ज़ोरदार आवाज़ उठा रहे हैं।
