उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा, पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग

0

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित HPCL रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना उस समय हुई जब अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बड़ी परियोजना का उद्घाटन करना था.

उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा, पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग

क्रूड यूनिट में लगी आग

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पास लगी. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई दिए. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

उद्घाटन कार्यक्रम पर असर

इस घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए उद्घाटन कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है. नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा.

कोई जनहानि नहीं, जांच शुरू

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग : सरकारी जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

देश की बड़ी परियोजना पर सवाल

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग : करीब ₹79,000 करोड़ की लागत से बनी यह रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है. ऐसे में उद्घाटन से पहले लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *