मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी महीने में यह राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। खास बात यह है कि इस बार भी बहनों को ₹1500 मिलने की उम्मीद है।साथ ही बतातें चलें कि , लाडली बहना से आने वाली राशि अब बहनाओं के लिए एक त्यौहार बन गया है। लाडली बहनो को इस दिन का बेसबरी से इंतजार रहता है।

Ladli Behna Yojana 1500 rupees

मकर संक्रांति के आसपास आ सकती है किस्त

सूत्रों और रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 32वीं किस्त मकर संक्रांति (14–15 जनवरी) के आसपास जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी मध्य महीने में भुगतान होने की संभावना जताई जा रही है।

Read more: 8 दिन से धरने पर आशा कार्यकर्ता, टीकाकरण ठप,ASHA protest UP

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ

लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.29 करोड़ से अधिक महिलाएं हर महीने इस आर्थिक सहायता का लाभ ले रही हैं। यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाती है।

Ladli Behna Yojana 1500 rupees

पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर 32वीं किस्त आपके खाते में नहीं आती है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है,सबसे पहले इन बातों की जांच करें-

  • आपकी e-KYC पूरी है या नहीं
  • बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं
  • योजना की पात्रता शर्तें पूरी हो रही हैं या नहीं

इनमें से किसी भी कमी की वजह से भुगतान अटक सकता है।

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://cmladlibahna.mp.gov.in/
  • “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” विकल्प चुनें
  • मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें
  • किस्त की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

Ladli Behna Yojana 32nd installment :लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा, तो जनवरी के मध्य में ₹1500 की राशि खातों में पहुंच सकती है। आधिकारिक घोषणा होते ही न्यूज़ नगरिया आपको सबसे पहले अपडेट देगा।

One thought on “लाडली बहना योजना: 32वीं किस्त का इंतज़ार खत्म? मकर संक्रांति के आसपास आ सकती है ₹1500!”
  1. […] दिन, किसे मिले शेयर और किसका कटा सपना? लाडली बहना योजना: 32वीं किस्त का इंतज़ा… REET Mains Admit Card 2026 जारी, परीक्षा से पहले […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *