भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 20 जनवरी को औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि 15 जनवरी के बाद देशभर के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो चुके हैं, जिससे नितिन नवीन के नाम पर सहमति बनती हुई नजर आ रही है।

अगर उनके नाम की घोषणा होती है, तो

Nitin Nabin BJP National President : वर्तमान में नितिन नवीन भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं,जिसकी घोषणा हाल ही में हुई थी । अगर उनके नाम की घोषणा होती है, तो वे भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्षों में से एक होंगे। पार्टी के अंदरखाने में उन्हें एक मजबूत संगठनकर्ता और जमीनी स्तर से जुड़े नेता के रूप में देखा जाता है।

नितिन नवीन का कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहने की संभावना

नितिन नवीन का कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहने की संभावना है। हालांकि, 2029 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाए जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनके समर्थन में प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भाजपा का यह कदम युवा नेतृत्व को आगे लाने और संगठन को आगामी चुनावों के लिए और अधिक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में बिहार चुनाव में मैथिली ठाकुर को टिकट देना और उनका जीतना , पार्टी में युवा नेतृत्व को कहीं न कहीं दर्शाता है।

हालांकि क्या सच है क्या नहीं , वो तो आने वाला समय ही बताएगा , तब तक पढ़ते रहिये न्यूज़ नगरिया। Nitin Nabin BJP National President

डिस्क्लेमर:
News Nagaria इस समाचार की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी आधिकारिक पुष्टि या बदलाव के लिए संबंधित प्राधिकरण अथवा आधिकारिक बयान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *