वेलेंटाइन डे आते ही एक बार फिर बॉलीवुड और अदालतों के बीच चर्चित नाम सुर्खियों में है। ठगी के आरोपों में जेल में बंद Sukesh Chandrashekhar ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेत्री Jacqueline Fernandez को इस खास दिन पर एक लग्ज़री प्राइवेट जेट गिफ्ट किया है।

बताया जा रहा है कि सुखेश ने जेल से एक पत्र लिखकर यह दावा किया और उसमें जैकलीन के लिए भावनात्मक बातें भी कहीं। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि वे उन्हें किसी भी तरह की कानूनी परेशानियों के लिए खेद जताते हैं। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेत्री की ओर से इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया आई है।

क्या है पूरा मामला?

सुखेश चंद्रशेखर दिल्ली की Mandoli Jail में बंद हैं और उन पर करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की जांच कर चुका है और पहले भी जैकलीन का नाम पूछताछ में सामने आ चुका है। अभिनेत्री ने पहले साफ किया था कि वह खुद इस मामले में पीड़ित हैं।

‘द राजा साहब’ ने रिलीज़ से पहले ही जुटाए करोड़ों, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका?

पिछले कुछ सालों में भी सुखेश द्वारा जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने के दावे सामने आते रहे हैं,कभी महंगी कार, कभी ज्वेलरी और अब प्राइवेट जेट। हर बार ये दावे सुर्खियां तो बनते हैं, लेकिन आधिकारिक स्तर पर इनकी पुष्टि नहीं हो पाती।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, लोग अपने अलग अलग कयास लगाने लगे हैं, कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ इसे एकतरफा दीवानगी का का एक्जाम्पल कह रहे हैं।

फिलहाल सच क्या है, यह जांच एजेंसियों और आधिकारिक बयानों से ही साफ होगा। तब तक, वेलेंटाइन डे पर आया यह ‘जेल से इश्क़नामा’ बॉलीवुड की खबरों में एक और दिलचस्प चैप्टर जोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *