मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक अहम मोड़ आया जब सुनेत्रा पवार ने राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, शपथ समारोह के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
Sunetra Pawar शपथ के तुरंत बाद सरकार की ओर से उनके विभागों की घोषणा भी कर दी गई, सुनेत्रा पवार को राज्य आबकारी (Excise), खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

शुरुआत में नहीं करना चाहती थीं स्वीकार
जानकारी के मुताबिक, Sunetra Pawar पहले इस पद को स्वीकार करने के मूड में नहीं थीं, कुछ दिन पहले हुए विमान हादसे में उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का निधन हो गया था। इस हादसे से वह गहरे सदमे में थीं और राजनीति से दूरी बनाना चाहती थीं.
Read more : Ajit Pawar का दर्दनाक निधन: विमान हादसे में
करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से साफ कहा था कि इस दुख की घड़ी में वह किसी बड़े पद की जिम्मेदारी नहीं उठा पाएंगी.
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया
लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे लगातार संपर्क किया, सभी का कहना था कि अजित पवार ने जिस तरह पार्टी और राज्य के लिए काम किया, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब सुनेत्रा पवार को निभानी चाहिए।Nationalist Congress Party (NCP) के नेताओं ने उनसे आग्रह किया कि वे निजी दुख से ऊपर उठकर राज्यहित में यह पद स्वीकार करें, काफी सोच-विचार के बाद सुनेत्रा पवार ने हामी भरी.
बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री
Sunetra Pawar के शपथ लेते ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं, उन्हें NCP विधायक दल का नेता भी सर्वसम्मति से चुना गया, पार्टी में उनके नाम पर किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
राजनीति में नई चर्चा
सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है, विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी को मजबूती देगा और महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ेगा.
Read more: Ajit Pawar Death News:अजित पवार की मौत पर बॉलीवुड ने जताया शोक, अजय
