डिप्लोमा स्टूडेंट्स के लिए वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतज़ार नवंबर-दिसंबर से चल रहा था।
MSBTE यानी महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने आखिरकार Winter Diploma Result 2025 जारी कर दिया है। अब सवाल वही पुराना— पास या फिर “अगली बार”

अगर आपने भी MSBTE की विंटर परीक्षा दी थी, तो अब रिजल्ट देखने के लिए किसी रिश्तेदार की सिफारिश या कॉलेज के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट ऑनलाइन लाइव है।

कब हुई थी परीक्षा?

MSBTE की Winter Diploma Exams
11 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थीं।
इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और दूसरे डिप्लोमा कोर्स के लाखों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था।

अब सबकी निगाहें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं— रिजल्ट।

रिजल्ट कहां देखें?

MSBTE ने रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

result.msbte.ac.in

यहीं से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना MSBTE रिजल्ट

रिजल्ट देखने का तरीका भी बिल्कुल सीधा है-

  • सबसे पहले जाएं result.msbte.ac.in
  • “MSBTE Winter Diploma Result 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Enrollment Number या Seat Number डालें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट
  • चाहें तो डाउनलोड या प्रिंट भी निकाल लें

रिजल्ट के बाद अब क्या?

  • पास हो गए? बधाई हो, मिठाई कब खिला रहे हैं?
  • बैक लग गई? घबराइए मत, अगली परीक्षा का मौका मिलेगा
  • नंबर कम लग रहे हैं? तो रिवैल्यूएशन से जुड़ी अपडेट MSBTE वेबसाइट पर देखिए

One thought on “MSBTE Winter Diploma Result 2025 जारी, रिजल्ट देखिए… दिल थामकर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *