Ajit Pawar Death News:अजित पवार की मौत पर बॉलीवुड ने जताया शोक, अजय देवगन ने कहा
Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन की खबर ने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर तो फैलाई ही, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके करीबी दोस्तों और जानने वालों के बीच भी शोक की लहर दिखाई दे रही है , बात दें की आज सुबह अजित पवार की दर्दनाक मौत हो गई है।

बॉलीवुड अभिनेता Ajay devgan ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम Ajit pawar के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली और दुखद है।
अजय देवगन ने अपने X अकाउंट पर लिखा,
“माननीय डिप्टी सीएम अजीत पवार जी के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपूरणीय क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस खबर को बेहद दुखद और चौंकाने वाला बताया।
अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा,
“महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार दादा के दुखद निधन से मैं बेहद सदमे में हूं। जब भी उनसे मुलाकात हुई, उन्होंने हमेशा सज्जनता और दयालुता दिखाई। इस अपूरणीय क्षति में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”
Read more : Ajit Pawar का दर्दनाक निधन: विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत
रितेश देशमुख ने कहा
इमोशनल हुईं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भी अजित के निधन पर दुख जताया है, ANI से बातचीत में उन्होंने कहा- यह बहुत बुरी खबर है। मैं शब्दों से इस दुख को बयां नहीं कर सकती।

1 thought on “Ajit Pawar Death News:अजित पवार की मौत पर बॉलीवुड ने जताया शोक, अजय देवगन ने कहा”