‘Help me Please’ एक मां की गुहार,23 साल के साहिल की मौत!

Mother emotional appeal Dwarka राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे ने एक मां की दुनिया उजाड़ दी,23 वर्षीय साहिल धनेशरा की तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से मौत हो गई. अब उनकी मां का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।
Mother emotional appeal Dwarka घटना New Delhi के द्वारका क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, साहिल अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी.हादसा इतना भीषण था कि साहिल की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक टैक्सी चालक भी घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है।
साहिल की मां ने बताया
कि उन्होंने बेटे को अकेले पाला था. उनका कहना है कि जिस एसयूवी ने टक्कर मारी, उसे 17 साल का एक नाबालिग चला रहा था, जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। परिवार का आरोप है कि गाड़ी तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी और सोशल मीडिया के लिए रील बनाई जा रही थी।
मां वीडियो में रोते हुए कहती हैं, “मैंने अपना सब कुछ खो दिया है… मेरी मदद कीजिए।” उनका यह संदेश लोगों के दिलों को छू रहा है और सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर दिख रही है।
पुलिस ने मामले में
पुलिस ने मामले में Bharatiya Nyaya Sanhita की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया था. बाद में उसे अंतरिम जमानत दी गई, ताकि वह अपनी कक्षा 10 की परीक्षा दे सके.
मामले की जांच जारी
फिलहाल मामले की जांच जारी है,यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है,क्या सोशल मीडिया की चकाचौंध और लाइक्स-फॉलोअर्स की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं?
साहिल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मां की आवाज न्याय की मांग कर रही है, अब देखना होगा कि इस बार कोई ठोस कार्यवाई होती है या निबंध लेखन की निपुणता नापी जाएगी .

1 thought on “‘Help me Please’ एक मां की गुहार,23 साल के साहिल की मौत!”