पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से ही लड़ेंगे CM मान; जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट

by News Nagaria on 31 October 202631 Oct 2026 • 4 min
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली उम्मीदवार सूची जारी
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
पंजाब चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली उम्मीदवार सूची जारी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 31 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में सभी नाम मौजूदा विधायकों के हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। ED की गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से फिर उम्मीदवार बनाया गया है।

सूची की मुख्य बातें

  • पंजाब की 117 सीटों में से 94 पर AAP के विधायक हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में खत्म हो रहा है।
  • सीएम मान कैबिनेट के सिर्फ 2 मंत्रियों (खुद मान और संजीव अरोड़ा) को पहली सूची में जगह मिली है।
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (दिर्बा) का नाम सूची में नहीं है। उनका नाम संगरूर के तूरबंजारा के एक सुसाइड केस में चर्चा में आया था। हालांकि उस सीट से किसी और उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं हुई है।
  • 13 अन्य मंत्रियों के नाम फिलहाल रोके गए हैं। इनमें अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, बलबीर सिंह, लालचंद कटारूचक्क, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, हरदीप सिंह मुंडियां, तरुणप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत शामिल हैं।
  • सूची से बाहर रहे अन्य बड़े नामों में दीपक बाली (जालंधर कैंट), सुरजीत सिंह रखड़ा (समाना), जसवीर सिंह गढ़ी (चमकौर साहिब) और परमिंदर गोल्डी (खरड़) हैं।

4 पूर्व मंत्रियों पर फिर भरोसा

पार्टी ने 4 पूर्व मंत्रियों को उनकी पुरानी सीटों से ही दोबारा टिकट दिया है:

  1. ब्रह्म शंकर शर्मा (जिम्पा), होशियारपुर: 16 मार्च 2022 को मंत्री बने थे। राजस्व, पुनर्वास व आपदा प्रबंधन और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग उनके पास थे। 23 सितंबर 2024 के फेरबदल में बाहर हुए।
  2. डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण: मार्च 2022 में मंत्री बने, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों का विभाग मिला। मई 2023 में व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया।
  3. बलकार सिंह, करतारपुर: मई 2023 में मंत्रिमंडल में शामिल हुए, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों का विभाग मिला। 23 सितंबर 2024 को हटाए गए।
  4. कुलदीप सिंह धालीवाल, अजनाला: 19 मार्च 2022 को मंत्री बने। कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और बाद में एनआरआई मामलों के विभाग संभाले। 3 जुलाई 2025 के फेरबदल में बाहर हुए।

SC सीटों पर सिर्फ 7 उम्मीदवार

पंजाब में 34 सीटें SC आरक्षित हैं, जिनमें से AAP ने 2022 में 31 जीती थीं। पहली सूची में इनमें से केवल 7 पर उम्मीदवार घोषित हुए, यानी 24 सीटों पर फैसला बाकी है। ये 7 हैं:

  • करतारपुर: बलकार सिंह
  • चब्बेवाल: डॉ. इशांक कुमार
  • पायल: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
  • निहाल सिंह वाला: मनजीत सिंह बिलासपुर
  • जैतो: अमोलक सिंह
  • भदौड़: लाभ सिंह उगोके
  • महल कलां: कुलवंत सिंह पंडोरी

चब्बेवाल 2022 में कांग्रेस के डॉ. राज कुमार ने जीती थी, लेकिन 2024 के उपचुनाव में AAP ने इसे अपने नाम किया। सूची में कुल 8 उम्मीदवार SC वर्ग से हैं। इनमें अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग भी शामिल हैं। सरकार के 5 SC मंत्रियों (चीमा, ईटीओ, डॉ. बलजीत कौर, रवजोत सिंह और कटारूचक्क) की टिकट अभी घोषित नहीं हुई है।

संजीव अरोड़ा का मामला

ED ने संजीव अरोड़ा को 9 मई 2026 को कथित ₹100 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि उनकी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने 2023-24 में मोबाइल फोन (खासकर iPhone) के निर्यात के नाम पर कथित फर्जी GST बिलों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इससे करीब ₹15 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट और ₹48 करोड़ का ड्यूटी ड्रॉ बैक लिया गया। अरोड़ा ने आरोपों को राजनीतिक बदला बताया है। अक्टूबर 2026 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

नेताओं के बयान

  • भगवंत मान: “मुझे एक बार फिर धूरी विधानसभा क्षेत्र से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।” उन्होंने इसे पार्टी की मजबूत तैयारी का प्रतीक बताया।
  • मनीष सिसोदिया: पार्टी भगवंत मान के काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अरोड़ा को “फर्जी मामले” में गिरफ्तार किया।
  • सौरभ भारद्वाज: केंद्र ने अरोड़ा को जेल भेजकर सरकार का काम रोकने की कोशिश की। रिहाई न होने पर लुधियाना की जनता उनके लिए प्रचार करेगी।
  • संजय सिंह: PAC ने 40 नाम फाइनल किए हैं। यह शुरुआती सूची है, बाकी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द आएगी।

पटियाला से टिकट मिलने पर अजीत पाल सिंह कोहली को समर्थकों ने बधाई दी।

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
News Nagaria

News Nagaria

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *