अनंत सिंह JDU से 6 साल के लिए निष्कासित, पत्नी नीलम देवी भी बाहर

by News Nagaria on 24 October 202624 Oct 2026 • 3 min
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
अनंत सिंह JDU से निष्कासित
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

बिहार विधान परिषद चुनाव में बागी रुख अपनाने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए स्पीकर को पत्र भी लिखा गया है।

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि अनंत सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोकामा विधायक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

आदेश के अनुसार, अनंत सिंह ने हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में JDU उम्मीदवार के खिलाफ काम किया और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। इसी कारण उनकी JDU की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई।

क्या जाएगी अनंत सिंह की विधायकी?

JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह की विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उनकी विधानसभा सदस्यता तत्काल रद्द करने की अनुशंसा करते हुए विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार को पत्र लिखा है।

पटना जिले की मोकामा सीट से 6 बार के विधायक अनंत सिंह की गिनती बिहार के चर्चित बाहुबली नेताओं में होती है।

पत्नी नीलम देवी भी पार्टी से बाहर

अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी JDU से निकाल दिया गया है। अनंत सिंह के जेल में रहने के दौरान नीलम देवी मोकामा से विधायक रही थीं। पार्टी ने उन पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

नीरज कुमार का विरोध बना निष्कासन की वजह

अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से JDU के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। पार्टी लाइन से हटकर उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन दिया और उनके पक्ष में प्रचार भी किया। पूरे चुनाव के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तीखी बयानबाजी सुर्खियों में रही।

वोटिंग के अगले दिन कार्रवाई, 27 अक्टूबर को नतीजे

एमएलसी चुनाव की वोटिंग के अगले दिन ही पार्टी ने अनंत सिंह पर कार्रवाई कर दी। दिलचस्प बात यह है कि अनंत सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि वह खुद चाहते हैं कि पार्टी उन पर कार्रवाई करे। पटना स्नातक सीट सहित एमएलसी चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
News Nagaria

News Nagaria

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *