आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
Asha Bhosle death news, 92 age legendary singer, Bollywood singer Asha Bhosle latest news

संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है. मशहूर गायिका Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. कार्डिएक अरेस्ट और फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

इंडस्ट्री में शोक की लहर

परिवार की ओर से पहले ही बताया गया था कि उनकी तबीयत काफी नाजुक है और वे सीने के संक्रमण से जूझ रही थीं.

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

यही वह स्थान है, जहां उनकी बहन Lata Mangeshkar का भी अंतिम संस्कार हुआ था.

12 हजार से ज्यादा गानों को दी आवाज

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए और 20 से ज्यादा भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उन्होंने Meena Kumari, Madhubala, Zeenat Aman, Kajol और Urmila Matondkar जैसी कई अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दी.

उनके कुछ लोकप्रिय गानों में शामिल हैं—
‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’,
‘अभी ना जाओ छोड़कर’,
‘इंतहा हो गई इंतजार की’.

साल 2023 में उन्होंने दुबई में आयोजित अपने विशेष कार्यक्रम ‘Asha 90: Live in Concert’ में भी प्रस्तुति दी थी.

ग्रैमी के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय सिंगर

आशा भोसले पहली भारतीय गायिका थीं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. उनके निधन पर Kailash Kher, Adnan Sami, Saira Banu और Hema Malini समेत कई हस्तियों ने दुख जताया है.

एक युग का अंत

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत जैसा है. उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनका संगीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में जिंदा रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *