Ayodhya News: नारियल फटने से लगी भीषण आग, राम मंदिर से 1 किमी दूर यज्ञशाला जलकर राख

0

रामनगरी अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राम मंदिर से महज एक किलोमीटर दूर राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान यज्ञशाला में भीषण आग लग गई. घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है.

Ayodhya Fire News

नारियल फटने से भड़की आग

Ayodhya Fire News जानकारी के मुताबिक, हवन कुंड में रखा एक नारियल अचानक फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे पंडाल को आग की चपेट में ले लिया. उस समय पछुआ हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी यज्ञशाला जलकर राख हो गई.

4500 श्रद्धालु पहले ही निकल चुके थे

गनीमत रही कि आग लगने से कुछ ही मिनट पहले करीब 4500 श्रद्धालु पूर्णाहुति देकर यज्ञशाला से बाहर निकल चुके थे. यदि यह घटना पहले होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

गोशाला तक पहुंची आग, सभी गोवंश सुरक्षित

आग की लपटें मुख्य पंडाल के पास स्थित गोशाला तक भी पहुंच गईं. हालांकि समय रहते सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

दमकल ने पाया काबू, मौके पर पहुंचे अधिकारी

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. घटना के समय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

प्रशासन का बयान

Ayodhya Fire News जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया.

20 मार्च से चल रहा था महायज्ञ

बताया जा रहा है कि रामनवमी के अवसर पर 20 मार्च से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें 1251 कुंड बनाए गए थे और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु हवन-पूजन में शामिल हो रहे थे.

स्थिति नियंत्रण में, बड़ा हादसा टला

Ayodhya Fire News फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. समय रहते लोगों के बाहर निकल जाने और दमकल की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *