
MP Safai Karmchari Strike: मध्यप्रदेश में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से भोपाल समेत कई शहरों की सफाई व्यवस्था काफी ज्यादा प्रभावित हुई है। प्रदेश की राजधानी में लगातार दो दिन कचरा नहीं उठने से सड़कों और बाजारों में गंदगी फैल गई, जिससे वाहनों के आने जाने मे भी अब समस्या होनी शुरू हो गई है । अब कर्मचारियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पानी की सप्लाई बंद करने और नगर निगम मुख्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। कर्मचारी नियमितीकरण, वेतन बढ़ाने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
भोपाल में कचरे का संकट, 400 से ज्यादा गाड़ियां खड़ीं
भोपाल के लिंक रोड नंबर-1, एमपी नगर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर और न्यू मार्केट समेत कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जो राजधानी की सुंदरता कम कर रहे हैं । चूना भट्टी सहित कुछ स्थानों पर जमा कचरे को जलाए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
शहर से प्रतिदिन करीब 850 टन कचरा निकलता है। घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 400 से अधिक गाड़ियां तैनात हैं, लेकिन हड़ताल के कारण ये गाड़ियां खड़ी हैं। इसका असर सभी 85 वार्डों की सफाई व्यवस्था पर बुरी तरह पड़ा है।
पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी
सफाई कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। भोपाल में करीब 11 हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से नगर निगम की सेवाओं पर असर हुआ है ।
कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार से जलापूर्ति बंद करने की चेतावनी दी है। भोपाल में 2.30 लाख से अधिक नल कनेक्शन हैं। ऐसे में पानी की सप्लाई प्रभावित होने पर बड़ी आबादी को परेशानी हो सकती है।
वहीं, कर्मचारी नेता अशोक वर्मा ने विरोध के दौरान नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल भवन की बिजली सप्लाई बंद कर दी और ताला लगा दिया। कर्मचारियों ने पूर्ण तालाबंदी की भी चेतावनी दी है।
प्रदेशभर में हड़ताल, वेतन 25 हजार करने की मांग
मध्यप्रदेश अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मगन झांझोट ने दावा किया है कि प्रदेश के करीब 2.5 लाख सफाईकर्मियों ने काम करना बंद किया है।
शिवपुरी में भी लगभग 350 कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई प्रभावित हुई है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं:

सरकार से बातचीत बेनतीजा, व्यापारियों ने संभाली सफाई
कर्मचारी संगठनों ने नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे से बातचीत की, लेकिन कोई कारगर समाधान नहीं निकल सका। संगठन अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने की तैयारी में है।
इधर, भोपाल के न्यू मार्केट समेत कई बाजारों में व्यापारियों ने निजी कर्मचारियों की मदद से सफाई कराई। सिरोंज में विधायक उमाकांत शर्मा और खिलचीपुर में दर्जी दिनेश कुमार नामदेव ने भी खुद सफाई की।

1 Comment