SIR समयसीमा बढ़ी: 6 राज्यों में शेड्यूल बदला, दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट अब 22 दिसंबर को

by Giriraj on 30 October 202630 Oct 2026 • 2 min
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, वोटर लिस्ट का नया शेड्यूल
WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, वोटर लिस्ट का नया शेड्यूल

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का शेड्यूल बदल दिया है। इस SIR समयसीमा बढ़ी के फैसले में दिल्ली और महाराष्ट्र के मतदाताओं को नाम जुड़वाने, कटवाने या गड़बड़ी पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय मिला है। नए शेड्यूल के मुताबिक महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को और दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी।

किन राज्यों में क्या बदला?

दिल्ली और महाराष्ट्र में मतदाताओं को दावा-आपत्ति के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में नोटिस के निपटारे की समयसीमा बढ़ाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बदलाव

यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद हुआ है, जिसमें छूटे हुए मतदाताओं को दावा-आपत्ति का पर्याप्त मौका देने और प्रक्रिया में जल्दबाजी न करने पर जोर दिया गया था। कोर्ट ने 28 अक्टूबर को चुनाव आयोग से पूछा था कि इन राज्यों में अभी चुनाव नहीं हैं, फिर इतनी जल्दबाजी क्यों।

तीसरे चरण में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन

SIR के तीसरे चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया चल रही है। इसमें 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोटर हैं, जबकि दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में सबसे कम।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाद में होगा SIR

तीसरे चरण के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR पूरा हो जाएगा। खराब मौसम और जनगणना के कारण इन तीनों के शेड्यूल की घोषणा बाद में होगी।

पहले और दूसरे चरण में क्या हुआ था?

चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR का आदेश दिया था। पहले चरण में बिहार में सबसे पहले SIR हुआ। दूसरे चरण में 28 अक्टूबर 2025 से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रक्रिया चली। दोनों चरणों में करीब 59 करोड़ मतदाता कवर हुए, जिसमें 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA शामिल रहे।

SIR क्या है?

SIR यानी Special Intensive Revision चुनाव आयोग की वह प्रक्रिया है, जिसमें वोटर लिस्ट की पूरी जांच और अपडेट होता है, ताकि सूची में सिर्फ पात्र और सही मतदाताओं के नाम रहें। भारत में यह करीब 21 साल बाद हो रहा है। इससे पहले ऐसा बड़ा अभियान 2002 से 2004 के बीच चला था। आयोग के मुताबिक यह प्रक्रिया आठवीं बार हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Giriraj

Giriraj

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *