Trump Tension: ट्रंप की टेंशन… ईरान युद्ध पड़ा भारी, अमेरिका में महंगाई की मार
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहा है. Donald Trump के लिए यह स्थिति बड़ी टेंशन बन गई है, क्योंकि अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है. ईरान युद्ध के चलते तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है. अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत बढ़कर 4.09 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले करीब एक डॉलर ज्यादा है. वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 5.53 डॉलर प्रति गैलन हो गई है.

कंपनियों ने बढ़ाया बोझ
Trump Tension : महंगाई का असर अब कंपनियों के फैसलों में भी नजर आ रहा है. Amazon ने 17 अप्रैल से थर्ड-पार्टी सेलर्स पर 3.5% फ्यूल सरचार्ज लगाने का ऐलान किया है. कई एयरलाइंस ने चेक-इन बैगेज फीस बढ़ा दी है. इसके अलावा United States Postal Service भी पैकेज और एक्सप्रेस डिलीवरी पर 8% तक फ्यूल सरचार्ज लगाने की तैयारी कर रही है.
ट्रांसपोर्ट महंगा, आम आदमी प्रभावित
डीजल की कीमत बढ़ने से खेती, कंस्ट्रक्शन और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा असर पड़ा है. ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक की कीमतें बढ़ना तय है और इसका बोझ आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है.
एक्सपर्ट्स की चेतावनी
Trump Tension : विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह युद्ध लंबा चला, तो सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. Austan Goolsbee ने चेतावनी दी है कि ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से आने वाले समय में उपभोक्ताओं को अचानक कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है.
होर्मुज स्ट्रेट बंद, वैश्विक असर
Strait of Hormuz के बंद होने से वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है. एशिया में पहले ही तेल की कमी देखने को मिल रही है और यूरोप में भी हालात गंभीर होने की आशंका है. यह संकट अब सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ रही है.
