Iran War LIVE: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, मिसाइल और ड्रोन हमलों से कई देश प्रभावित

1

मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच शुरू हुआ युद्ध तेजी से बड़े क्षेत्रीय संकट में बदलता जा रहा है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद अब यह संघर्ष कई देशों तक फैल चुका है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है और वैश्विक स्तर पर भी इसके असर दिखाई देने लगे हैं।

iran war

अमेरिका और इजरायल ने किया संयुक्त हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइट्स और नेतृत्व से जुड़े ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। इस अभियान का उद्देश्य ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को रोकना बताया गया है.

हमलों में कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा और नागरिक हताहत भी हुए ,इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई.

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत

हमलों के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की एयरस्ट्राइक में मौत की पुष्टि की गई। इसके बाद ईरान ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया और बदले की कार्रवाई का ऐलान किया.

खामेनेई की मौत के बाद युद्ध और तेज हो गया और ईरान समर्थित समूह भी सक्रिय हो गए.

ईरान का जवाब – मिसाइल और ड्रोन हमले

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए.

रिपोर्ट्स के अनुसार हमले इन देशों तक पहुंचे

  • इजरायल
  • सऊदी अरब
  • यूएई
  • कतर
  • बहरीन
  • कुवैत
  • इराक
  • जॉर्डन

इन हमलों में कई जगह नुकसान और हताहत होने की खबरें सामने आई हैं

लेबनान से भी इजरायल पर हमला

ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह ने लेबनान से इजरायल पर मिसाइल दागी, इसके जवाब में इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की.

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे युद्ध और व्यापक हो सकता है.

तेल आपूर्ति और वैश्विक बाजार पर असर

युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है जिससे तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है।

तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और कई शिपिंग कंपनियों ने रास्ते बंद कर दिए हैं

कई देशों में आपात स्थिति

हमले के बाद इजरायल ने आपात स्थिति घोषित कर दी और स्कूल तथा सार्वजनिक कार्यक्रम बंद कर दिए गए.

मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगाए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी है.

विश्लेषकों का कहना है कि यह संघर्ष अब केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे मध्य पूर्व को प्रभावित कर रहा है।

यदि तनाव कम नहीं हुआ तो यह संघर्ष बड़े युद्ध का रूप ले सकता है।

1 thought on “Iran War LIVE: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, मिसाइल और ड्रोन हमलों से कई देश प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *