ईरान-अमेरिका तनाव: परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद Middle East में बढ़ा खतरा

1
war news

Middle East में Iran–US Conflict तेजी से गहराता जा रहा है, हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे युद्ध जैसी स्थिति बन गई है.

परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इन हमलों का मुख्य कारण ईरान का Nuclear Program और Missile Development बताया जा रहा है, जिसे अमेरिका और इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं।

हमलों के बाद कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई और कुछ सैन्य ठिकानों पर आग लगने की खबर भी सामने आई,ईरान ने इन हमलों को “खुला युद्ध” बताया है.

ईरान की जवाबी कार्रवाई

हमलों के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए, खाड़ी देशों में भी कई जगह हमलों और विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं.

ईरान ने साफ कहा है कि वह इस हमले का बदला जरूर लेगा और अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखेगा.

Read more Israel–Iran War 2026: अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में जंग, ईरान का जवाबी हमला शुरू

दुनिया भर में बढ़ी चिंता

Iran-Israel-US संघर्ष के कारण पूरे Middle East में अस्थिरता बढ़ गई है। कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष लंबा चला तो यह Full Scale War में बदल सकता है, जिसका असर तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

देखें वीडियो

1 thought on “ईरान-अमेरिका तनाव: परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद Middle East में बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *