Israel–Iran War 2026: अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में जंग, ईरान का जवाबी हमला शुरू
28 फरवरी 2026 को मिडिल ईस्ट में बड़ा सैन्य संघर्ष शुरू हो गया जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले (Airstrikes) किए, कई शहरों में धमाकों और मिसाइल हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है और इसे बड़े युद्ध की शुरुआत माना जा रहा है.

ईरान के कई शहर बने निशाना
Israel Iran War 2026 रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य अभियान के तहत तेहरान, इस्फहान और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमला किया, साथ ही कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्चरों और सरकारी इमारतों को भी निशाना बनाया गया.
हमलों के बाद ईरान के कई इलाकों में जोरदार धमाके हुए और लोगों में दहशत फैल गई, बड़ी संख्या में लोग शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर को जाने लगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करने और सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए की गई है और “major combat operations” शुरू कर दिए गए हैं।
ईरान का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन हमले
- हमले के कुछ ही समय बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी
- इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले
- खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना
- कुवैत, बहरीन, कतर और यूएई में अलर्ट
- कई जगह मिसाइल इंटरसेप्ट की गई
ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल को “कड़ा जवाब” दिया जाएगा और उनके सैन्य ठिकाने वैध लक्ष्य हैं।
कई देशों में धमाके और अलर्ट
- युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट में देखने को मिला
- दुबई, अबूधाबी और दोहा में धमाकों की खबरें
- कई देशों ने एयर डिफेंस सक्रिय किए
- एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट्स प्रभावित
- कुवैत एयरबेस और अमेरिकी ठिकानों पर हमले
बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने के आसपास लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।

रूस ने हमले की निंदा की
Israel Iran War 2026 रूस ने अमेरिका और इजरायल के हमले को “बिना उकसावे का सैन्य आक्रमण” बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की मांग की है.
युद्ध के फैलने का खतरा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष लंबे युद्ध में बदल सकता है, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी और ईरान के सहयोगी देशों के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है.
इस युद्ध के कारण वैश्विक सुरक्षा और तेल बाजार पर भी असर पड़ने की आशंका है.

1 thought on “Israel–Iran War 2026: अमेरिका और इजरायल के हमले से मिडिल ईस्ट में जंग, ईरान का जवाबी हमला शुरू”