9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में धरने पर बैठे कर्मचारी

1

मैहर जिले के रामनगर में वेतन और मानदेय को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, लंबे समय से भुगतान न होने से नाराज़ आशा कार्यकर्ताओं और नगर परिषद कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है.कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

आशा कार्यकर्ताओं का रुका वेतन

आशा कार्यकर्ताओं का आरोप – 9 महीने से नहीं मिला मानदेय

रामनगर की आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जबकि प्रोत्साहन राशि भी रुकी हुई है. कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्होंने कई बार अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है,घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है.

नगर परिषद कर्मचारियों का 6 महीने का वेतन लंबित

वहीं नगर परिषद रामनगर के कर्मचारियों ने बताया कि उनका करीब 6 महीनों से वेतन नहीं मिला है, कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला.

कर्मचारियों के मुताबिक मजबूरी में उन्हें धरना देना पड़ रहा है, क्योंकि बिना वेतन के रोजमर्रा का जीवन चलाना मुश्किल हो गया है.

5 दिन से जारी है हड़ताल

कर्मचारियों का धरना पिछले करीब 5 दिनों से जारी है, जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं और नगर परिषद के कामकाज पर भी पड़ने लगा है, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा.

धरना स्थल पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित वेतन और मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग की.

आंदोलन उग्र होने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,कर्मचारियों का कहना है कि अपने हक के लिए वे आखिरी तक लड़ाई लड़ेंगे.

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब कदम उठाता है या फिर रामनगर का यह वेतन विवाद और बड़ा आंदोलन बन जाता है.

1 thought on “9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में धरने पर बैठे कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *