Manipur Violence News: बच्चों की मौत से भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू जारी
मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है. 5 जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मामले की जांच NIA को सौंपी गई है.
इंफाल/मणिपुर मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस गया है. 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले में हुए बम हमले में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद कई इलाकों में प्रदर्शन, झड़पें और हिंसा की घटनाएं सामने आईं, जिससे पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

5 जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट पर रोक
Manipur Violence News : हिंसा के बाद प्रशासन ने बिष्णुपुर, थौबल और काकचिंग समेत पांच जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है. साथ ही, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, बाद में कुछ शर्तों के साथ ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, ताकि लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें।
प्रदर्शन और झड़पों में बढ़ा तनाव
बच्चों की मौत से गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हुए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुछ उपद्रवियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया और वाहनों में आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
जांच NIA को सौंपी गई
Manipur Violence News : राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच National Investigation Agency (NIA) को सौंप दी है। फिलहाल पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
इस घटना पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे “संवेदनहीनता” बताते हुए कहा कि तीन साल बाद भी मणिपुर में शांति बहाल नहीं हो सकी है।
स्थिति शांत लेकिन तनाव बरकरार
बुधवार को पांचों जिलों में स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। प्रशासन लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
