Rinku singh father : पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में दी अंतिम विदाई

अलीगढ़ / नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनके पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 58 साल के थे और स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे.
बताया जा रहा है कि उनकी हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर थी और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
पिता की अर्थी को कंधा देकर दी आखिरी विदाई
Rinku Singh Father Death पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टीम कैंप से घर पहुंचे और अलीगढ़ में अंतिम संस्कार में शामिल हुए,उन्होंने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी.
अंतिम यात्रा में परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही.
बेटे की सफलता के पीछे था पिता का संघर्ष
Rinku Singh Father Death रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान रहा, खानचंद सिंह अलीगढ़ में गैस सिलेंडर वितरण का काम करते थे और कठिन परिस्थितियों में परिवार का पालन-पोषण करते हुए बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा किया.
रिंकू अक्सर अपने पिता को अपनी सफलता का सबसे बड़ा सहारा बताते थे.

टी20 वर्ल्ड कप के बीच मिली दुखद खबर
रिंकू सिंह इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. पिता की तबीयत बिगड़ने पर वे बीच में टीम कैंप छोड़कर घर आए थे.
इस दुखद खबर के बाद उनके आगामी मैचों में खेलने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है.
मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक संदेश
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी, उन्होंने परिवार को हिम्मत रखने की बात कही.
