होली के रंग कैसे छुड़ाएं? अपनाएं ये आसान और सुरक्षित तरीके
होली का त्योहार खुशियों, रंगों और उमंगों से भरा होता है, लेकिन जश्न खत्म होने के बाद सबसे बड़ी परेशानी होती है – पक्के रंग को त्वचा और बालों से हटाना। कई बार लोग जल्दी में तेज साबुन या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में जरूरी है कि रंग हटाने के लिए सुरक्षित और घरेलू उपाय अपनाए जाएं।
यहां जानिए होली के जिद्दी रंग को हटाने के आसान और असरदार तरीके।

त्वचा से होली का रंग कैसे हटाएं?
तेल से मसाज है सबसे असरदार तरीका
नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल को चेहरे और शरीर पर अच्छी तरह लगाकर 20–30 मिनट के लिए छोड़ दें। तेल रंग के पिगमेंट को ढीला कर देता है, जिससे रंग आसानी से निकल जाता है। इसके बाद मुलायम कपड़े से पोंछें और हल्के फेसवॉश से धो लें।
बेसन और दही का पैक
एक चम्मच बेसन में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इसे रंग लगे हिस्से पर लगाएं और हल्का सूखने पर धीरे-धीरे रगड़ते हुए हटाएं. यह स्किन को साफ करने के साथ-साथ मुलायम भी बनाता है.
नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू का रस और शहद मिलाकर लगाने से रंग हल्का पड़ने लगता है। नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को सूखने से बचाता है।
माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें
तेज साबुन या केमिकल युक्त फेसवॉश का उपयोग न करें। इससे त्वचा रूखी और लाल हो सकती है, हल्के और मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का ही प्रयोग करें.

बालों से रंग हटाने के उपाय
1. पहले तेल लगाएं
होली खेलने से पहले और बाद में बालों में नारियल या जैतून तेल लगाएं, इससे रंग बालों के अंदर गहराई तक नहीं जाता और आसानी से निकल जाता है.
2. हल्का शैम्पू और कंडीशनर
रंग हटाने के लिए माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं,बार-बार शैम्पू करने से बचें। इसके बाद डीप कंडीशनिंग जरूर करें ताकि बालों में नमी बनी रहे.
3. सिरके का रिंस (वैकल्पिक)
एक भाग सफेद सिरका और तीन भाग पानी मिलाकर आखिरी बार बाल धो सकते हैं, इससे रंग के बचे हुए अंश हटाने में मदद मिलती है.
नाखूनों से रंग कैसे साफ करें?
गुनगुने पानी में साबुन मिलाकर हाथों को 5–10 मिनट तक भिगोएं, इसके बाद मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें और अंत में क्यूटिकल ऑयल लगाएं.
क्या न करें?
- स्किन को जोर-जोर से न रगड़ें
- ब्लीच या स्ट्रॉन्ग केमिकल क्लीनर का उपयोग न करें
- बहुत गरम पानी से चेहरा न धोएं
होली से पहले रखें ये सावधानियां
- त्वचा और बालों पर पहले से तेल या मॉइस्चराइजर लगा लें
- फुल स्लीव कपड़े पहनें
- केमिकल युक्त रंगों से बचें और प्राकृतिक गुलाल का इस्तेमाल करें
Disclaimer – विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही अपनाएं!
